शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर के प्रधान कार्यालय में चेयरमैन डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में जनपद की सहकारी समितियों (पैक्स) की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्तीय अनुशासन, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, ई-केसीसी के माध्यम से ऋण वितरण और सहकारिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। चेयरमैन ने अनरिकंसाइल्ड पार्किंग राशि को 'विरासत डेटा' के रूप में वर्गीकृत कर तत्काल मिलान कराने के निर्देश दिए। पैक्स के कंप्यूटराइजेशन और ई-केसीसी से ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा। ऋण ब्याज अनुदान की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके। रबी और खरीफ फसलों के ऋण लक्ष्य, बकाया वसूली और विवादित ऋणों की समीक्षा ...