बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सहकारिता व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी आज हिलसा आएंगे। उनके आगमन पर भाजपा की ओर से अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। भीमराव आम्बेडकर जयंती सह समरसता दिवस के मौके पर मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी नगर अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी ने देते हुए बताया कि स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...