सहकारिता भवन परिसर में अतिक्रमण, सचिव ने की शिकायत
उरई, जून 13 -- कालपी। संवाददाता मोहल्ला आलमपुर स्थित सहकारी समिति के प्रांगण में अतिक्रमण की शिकायत सहकारिता सचिव ने पुलिस व उच्चाधिकारियों से की है। सचिव ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला आलमपुर के एक नामजद व्यक्ति ने समिति परिसर में दुकान का लकड़ी का ढाला रखकर अतिक्रमण कर लिया है। कर्मचारियों के मना करने पर भी नहीं हटा रहा। सचिव ने कार्रवाई की मांग की है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने भी पत्राचार कर मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- समिति गठित हुई, आठ माह में कार्रवाई शून्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.