सहकारिता के जरिए कृषि और वनोपज व्यवसाय को मिलेगा नया आयाम
लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।किसानों और वनोपज संग्रहकर्ताओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और कृषि और वनोपज आधारित व्यवसाय को मजबूत बनाने की दिशा में लोहरदगा जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आयोजित सिदो-कान्हो कृषि और वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड की बैठक में इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डीसी ने जिला सहकारिता अधिकारी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि और वनोपज उत्पादों के भंडारण और प्रसंस्करण के लिए सेन्हा प्रखंड के बरही के समीप पांच एकड़ भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए अंचल अधिकारी सेन्हा को भूमि अधियाचना संबंधी पत्र भेजने को कहा गया।जिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.