देवघर, अप्रैल 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। सहकारिता कार्यालय के भीतर सुनवाई के दौरान धमकी, गाली-गलौज और मारपीट मामले में नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह मामला निर्वाचन वाद संख्या 01/2026 की सुनवाई से जुड़ा हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। जानकारी के अनुसार जिला सहकारिता पदाधिकारी गौतम कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सुनवाई पूरी होने के बाद प्रतिवादी जगदीश प्रसाद राय कार्यालय कक्ष में पहुंचे और वादी मो. साहिद खान के खिलाफ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि जगदीश प्रसाद राय ने वादी को कार्यालय से धमकी देकर भगा दिया और गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली व मारपीट कर सोने की चेन छिनतई, प्राथमिकी दर्ज इसके बाद उन्होंने कागजात से संबंधित संचिका को खींचकर...