रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- सितारगंज, संवाददाता। सहकारिता विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर पांच अक्तूबर से निबंधक कार्यालय, देहरादून में धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों ने नई एम-पैक्स के गठन और पंजीकरण में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, वर्तमान पैक्स के कारोबार तथा नए व्यवसाय की संभावनाओं को ध्यान में रखने की मांग की है। साथ ही मिनी बैंकों के निक्षेप संरक्षण और समितियों द्वारा वितरित ऋण की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग रखी है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन उन्होंने प्रदेश के सभी पैक्स सचिवों और कर्मचारियों...