कानपुर, मई 21 -- चकेरी। कैंट स्थित नलकूप मंडल की महिला कर्मी ने अपने सहकर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नरेट के जन शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की है। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के अनुसार वे कैंट स्थित नलकूप मंडल के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में कार्यरत हैं। उसने बताया कि 15 मई की दोपहर को कार्यालय में बरामदे में खड़ी होकर फोन पर बात कर रही थी, तभी सहकर्मी सुनील कुमार आया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो आरोपित ने मारपीट की और खींचकर ले जाने लगा। किसी तरह से वे आरोपित के चंगुल से छूटीं और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपित को छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर...