जौनपुर, जनवरी 29 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के उमरक्षा गांव में स्थित निर्माणाधीन मृत्युंजय महादेव धाम परिसर में आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में चार टीमें अपना स्थान बना चुकी हैं। प्रत्येक प्रदोष तिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि भाग लेने वाली टोलियों ने सनातन वेश भूषा में लोकगीत की धुन पर सुंदर कांड का उत्कृष्ट पाठ प्रस्तुत किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान गाया जाने वाला संपूट 'लिंग थापि बिधिवत करि पूजा। सिव समान प्रिय मोहि न दूजा'सभी ग्राम वासियों वासियों को कंठस्थ है। उन्होंने बताया कि मृत्युञ्जय महादेव धाम पर आगामी 9 फरवरी को स्थापना पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण और भंडारा कार्यक्रम निर्धारित...