गिरडीह, जून 25 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक बच्चू लाल पासवान को सीएस ने सस्पेंड कर दिया था बावजूद वह बिरनी सीएचसी के लिपिक कार्यालय में काम करते हुए देखे जा रहे हैं। बुधवार को वह लिपिक कार्यालय में काम कर रहे थे। उनसे पूछने पर उन्होंने कहा कि चार्ज देने के लिए आए हैं। हालांकि जब यह पूछा गया कि नए लिपिक उपस्थित नहीं हैं तो किसे चार्ज देने आए हैं इस सवाल के जवाब में कहा कि चार्ज देने के अलावा और भी कई कागजी कार्रवाई होती है उसे पूरा करना पड़ता है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता दिनेश तुरी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 63 लाख रुपए का गोलमाल किया है। अब उसी को छुपाने के लिए कागज तैयार किया जा रहा है। जिन्हें उनको चार्ज देना है वह हैं ही नहीं तो फिर वह लिपिक कार्यालय में क्या कर रहे हैं। उन्हें सीएस...