बरेली, फरवरी 6 -- यूपी के बरेली में गणतंत्र दिवस पर प्रादेशिक प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 2019 बैच के अधिकारी और बरेली के नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे अलंकार अग्निहोत्री की निलंबन के बाद मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बरेली मंडल के कमिश्नर ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आरोप पत्र में तीन मुख्य आरोप शामिल हैं, जिनमें केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देना, सरकारी कर्मचारी होते हुए भी जाति आधारित टिप्पणी करना और सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी में भाग लेना। बरेली मंडल के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के नियुक्ति अनुभाग से चार फरवरी को आरोप पत्र प्राप्त हुआ और अगले दिन ...