नई दिल्ली, जनवरी 3 -- इस साल Apple ढेर सारे इंटरेस्टिंग डिवाइस लॉन्च करने वाला है और लिस्ट में किफायती मैकबुक भी शामिल है, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, ऐप्पल ऐसे खरीदारों के लिए एक नया एंट्री-लेवल MacBook तैयार कर रहा है, जो फ्लैगशिप कीमत के बिना पोर्टेबिलिटी चाहते हैं। ट्रेंडफोर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 12.9-इंच डिस्प्ले वाले एक कॉम्पैक्ट मैकबुक पर काम कर रही है, जिसके 2026 के स्प्रिंग सीजन (मार्च से मई के बीच) में लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर यह सही है, तो यह मौजूदा MacBook Air लाइनअप से नीचे होगा और सालों पहले 12-इंच MacBook को बंद करने के बाद ऐप्पल की छोटे नोटबुक सेगमेंट में वापसी होगी।करीब 12 इंच का हो सकता है डिस्प्ले डिस्प्ले का साइज 13.6-इंच मैकबुक एयर से थोड़ा छोटा होगा, हालांकि पतले बेजल की वजह से इसका ओ...