संवाददाता, मार्च 29 -- औरेया के दिबियापुर में सस्ते सोने का लालच देकर सात लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने 80 दिन बाद खुलासा किया है। एसपी कार्यालय ककोर में एडिशनल एसपी आलोक मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पति-पत्नी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि ठगी गई रकम में से मात्र 24,500 रुपये ही बरामद हो सके हैं। मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिशामा गांव निवासी रिंकी कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि 31 दिसंबर को उसके पति जितेंद्र कुशवाहा औरैया मंडी समिति में मक्का बेचने गए थे।पति-पत्नी बनकर पहुंचे थे ठग इसी दौरान एक युवक ने उनसे संपर्क किया और खुद को सोने के जेवरात मिलने की बात कहकर सस्ते दाम पर बेचने का लालच दिया।...