रामपुर, जनवरी 24 -- ठगों ने फेसबुक पर कम दाम में चार पहिया वाहन खरीदने का झांसा देकर क्षेत्र के एक व्यक्ति को हजारों रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने अब पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला क्षेत्र के गांव दिबदिबा से सामने आया है। गांव निवासी गोपाल मंडल शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि वह काफी समय से एक चार पहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहा था। इसी दौरान उसने फेसबुक पर एक आकर्षक विज्ञापन देखा, जिसमें एक आल्टो कार बहुत ही कम कीमत पर बेचने का दावा किया गया था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने खुद को विश्वसनीय दिखाने के लिए जाल बुना और उसे अपनी बातों में फंसा लिया। पीड़ि...