गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में दो जालसाजों ने सस्ता मोबाइल बेचने का झांसा देकर ऑटो चालक से 2200 रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने मोबाइल का डिब्बा थमा दिया और मौके से फरार हो गए। डिब्बा खोलने पर उसमें मोबाइल की जगह कांच निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर के बिसरख निवासी रामकुमार का कहना है कि वह मेरठ तिराहा से ऑटो चलाकर जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने रुपये की जरूरत बताकर मोबाइल बेचने की बात कही। पहले तो उन्होंने मना किया, लेकिन आरोपियों ने केवल 2200 रुपये में मोबाइल देने का लालच दिया। आरोपियों ने मोबाइल दिखाकर डिब्बा थमा दिया और 2200 रुपये नकद लेकर चले गए। कुछ देर बाद डिब्बा खोलने पर उसमें मोबाइल की जगह कांच निकला तो प...