रांची, मार्च 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के नामकुम की रहने वाली पूजा बेग को लैपटॉप खरीदने का झांसा देकर उनके खाते से 1.32 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। इस संबंध में पूजा बेग ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पूजा बेग ने पुलिस को बताया कि 13 और 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें 550 रुपए में लैपटॉप खरीदने की बात कहा गयी थी। जिसके बाद वह संबंधित नंबर पर संपर्क किया। एप को डाउनलोड कराने के बाद उनके खाते से 1.32 लाख रुपए की निकासी कर ली गई। जिसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.