कन्नौज, मई 12 -- सौरिख थाना क्षेत्र में सस्ते खर्च में प्रसव कराने का झांसा देकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगरिया तालपार निवासी संजय सक्सेना पुत्र सुरेश सक्सेना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को उनकी पत्नी शिवानी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इसके बाद वह उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात रानी शर्मा नाम की एक महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने कम खर्च में सुरक्षित प्रसव कराने का भरोसा दिलाते हुए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- गर्भवती को बंधक बनाकर भूखों तड़पाया परिजनों ने उसकी बातों पर विश्वास कर ऑटो से फर्रुखाबाद का रुख किया। आरो...