बलरामपुर, अप्रैल 27 -- उतरौला, संवाददाता। शुद्ध पेयजल के नाम पर उतरौला नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। क्षेत्र में 150 से अधिक आरओ व मिनरल वाटर प्लांट बिना तय मानकों और आवश्यक लैब जांच के संचालित बताए जा रहे हैं। सस्ते दाम पर पानी उपलब्ध कराने की होड़ में लोगों को ऐसा पानी पिलाया जा रहा है, जो कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो अनियंत्रित भूजल दोहन से इलाके का जलस्तर 60 से 70 फीट नीचे खिसक चुका है। बावजूद इसके बिना किसी निगरानी के धड़ल्ले से प्लांट चल रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अत्यधिक कम टीडीएस वाला पानी लगातार पीने से शरीर में जरूरी खनिज तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे पेट, हड्डी, थायराइड, बाल व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। नगर व आसपास ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.