मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंडक प्रोजेक्ट कॉलोनी के रहने वाले अमितेश अमन से साइबर शातिर ने सस्ते दाम पर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर 50 हजार रुपए ठगी कर ली। घटना बीते 27 जनवरी की की है। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर कराई है। पुलिस को बताया है कि एक अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। उसने खुद को मेरे दोस्त का जानने वाला बताया। उसने बताया कि वह कमांडिंग ऑफिसर संतोष कुमार है। सीआरपीएफ कैंप मुजफ्फरपुर में पोस्टेड है। उसका तबादला जम्मू कश्मीर हो गया है। उसने टीवी, गोदरेज, फ्रिज और एसी का फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर सस्ते दामों में देने का वादा किया। उसने सभी सामान की कीमत 85 हजार रुपए बताते हुए एडवांस में 50 हजार रुपए मांगे। साथ ही कहा कि बाकी के 35 हजार रुपए सामान पहुंचने के बाद देना होगा। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.