बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंगला बहलोलपुर निवासी अजय शर्मा का कहना है कि उनकी सस्ते गल्ले की दुकान घर के पास ही है। बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चला गया था। गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचा, तो ताले टूटे मिले। गल्ला तोड़कर 20 हजार रुपये नगद और प्रथम तल पर बने कमरे से कपड़े व अन्य सामान चोरी मिला। इसके अलावा गांव के ही रहने वाले ब्रह्मपाल की किराना की दुकान से भी सामान चोरी किया गया। पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घटनाओं की जांच-पड़ताल की। पीड़ितों ने कोतवाली पर घटना की तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि चोरी तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...