नई दिल्ली, मार्च 28 -- iPhone Real vs Fake? Apple iPhone दुनिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर फोन है। हर किसी का सपना है कि उसके पास आईफोन है, लेकिन महंगा होने के वजह से हर कोई इसे नहीं खरीद पाता। कुछ धोखेबाज इसी का फायदा उठाते हुए सस्ते आईफोन का लालच देखकर लोगों को नकली आईफोन थमा देते हैं। अगर आप भी सेकंड हैंड मार्केट से या फिर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको असली-नकली में पहचान करना आना चाहिए, वरना आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आजकल, नकली iPhone भी बाजार में बेचे जा रहे हैं, जो देखने में तो असली जैसे ही लगते हैं, लेकिन असली होते नहीं हैं। ऐसे आईफोन्स की परफॉर्मेंस खराब होती है, सिक्योरिटी कमजोर होती है, और उन्हें Apple की तरफ से कोई ऑफिशियल सपोर्ट भी नहीं मिलता। अगर आप अपना आईफोन ऑ...