गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सोने-चांदी की कीमतें हर दिन नए शिखर पर पहुंच रही हैं। एक वर्ग तो इसे किसी कीमत पर खरीदने को तैयार है, लेकिन जो सामान्य परिवार दो से चार लाख में बिटिया के आभूषणों की प्लानिंग किए थे, उसका बजट बिगड़ चुका है। तमाम ऐसे भी परिवार हैं, जो सोने-चांदी के सस्ता होने की उम्मीद में बिटिया को एफडी का शगुन देने को विवश हैं। वहीं, गोलघर के ब्रांड वाले शो रूम को छोड़ दें तो हिन्दी बाजार, राप्ती कॉम्प्लेक्स, आजाद चौक, पादरी बाजार में सराफा मंडी में इन दिनों सन्नाटा नजर आ रहा है। गुरुवार को चांदी अपने उच्चतम स्तर 4.08 लाख रुपये प्रति किलो तो सोना 1.83 लाख प्रति दस ग्राम के रेट पर बिका। माया बाजार निवासी अनुराग श्रीवास्तव की बेटी की 4 फरवरी को शादी है। वह तीन लाख रुपये लेकर आभूषण खरीदने गए तो एक ठीक-ठाक हार भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.