नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारतीय टेक ब्रैंड Noise ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Gaana के साथ मिलकर Noise Buds R1 (Gaana Edition) लॉन्च किए हैं। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स की कीमत 1,399 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इन्हें खरीदने पर ग्राहकों को एक साल का Gaana Plus सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, जिसकी कीमत 799 रुपये बताई गई है। इस ऑफर के साथ कंपनी वायरलेस ऑडियो और प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस एक ही प्रोडक्ट में देने की कोशिश कर रही है। Noise Buds R1 (Gaana Edition) के साथ मिलने वाले Gaana Plus सब्सक्रिप्शन में कई प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी। इनमें ऐड-फ्री गाने सुनने, ऑफलाइन सुनने के लिए गाने डाउनलोड करने और HD ऑडियो का विकल्प शामिल है। इसके अलावा यूजर्स को लाखों गानों और एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट का एक्सेस भी मिलेगा। इ...