लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में मरीजों को बेहतर व किफायती दर पर इलाज मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क विकसित कर रही है। इस दिशा में प्रयास तेज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इलाज से जुड़े उपकरणों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डिवाइस पार्क तैयार की जा रही है। आईआईटी के इंजीनियर व डॉक्टर शोध के बाद डिवाइस तैयार करेंगे। उसके बाद डिवाइस का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार दवाओं के लिए फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें दवाओं पर काम होगा। इससे इलाज सस्ता व सुलभ बनाया जा रहा है।मेडिकल संस्थान की संख्या को मिली रफ्तार10 साल पहले यूपी में 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। मौजूदा समय में केंद्र व राज्य सरकार के 81 मेडिकल कॉलेज, दो एम्स का संचालन किया जा रहा है। हर जिले में ...