नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदारों में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या अब EV कारें सस्ती होंगी या महंगी? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए यूनियन बजट 2026 (Union Budget 2026) में EV सेक्टर के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। हालांकि, इसका असर तुरंत कीमतों पर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसका असर साफ दिखागी देने लगेगा। यह भी पढ़ें- 1200Km की रेंज देने वाली मारुति कार, भारत में धड़ल्ले से बिक रहीबजट 2026-27: जस की तस EV की कीमतें 1 फरवरी 2026 को बजट के बाद EV कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने न तो GST कम किया और न ही कोई सीधी सब्सिडी दी है। उदाहरण के तौर पर टाटा नेक्सन EV (Tata Nexon EV) की कीमत अब भी लगभग 14.50 लाख से 18.50 लाख के बीच बनी हुई है।...