छपरा, फरवरी 25 -- होली टास्क सारण के बाजारों में बढ़ी रौनक ग्राहकों की संख्या में करीब 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी फोटो 15 शहर के एक किराना दुकान से होली के समान की खरीदारी करते ग्राहक न्यूमेरिक 15 प्रतिशत तक आटा,मैदा,सूजी के दाम में आयी है कमी 50 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है घी का दाम छपरा, नगर प्रतिनिधि। रंगों के पर्व होली की आहट के साथ ही सारण के बाजारों में रौनक लौट आई है। जिला मुख्यालय छपरा के प्रमुख बाजारों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। गुझिया, पुआ, दही-बड़ा और नमकीन जैसे पारंपरिक पकवानों की तैयारी के लिए लोग किराना दुकानों पर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार महंगाई का बोझ अपेक्षाकृत हल्का होने से ग्राहकों के चेहरे पर संतोष और उत्साह साफ झलक रहा है।पिछले साल की तुलना में इस वर्ष आटा, मैदा औ...