नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- आजकल सड़क पर बाइक चलाना किसी टास्क से कम नहीं है। कभी अचानक कुत्ता सामने आ जाता है तो कभी कोई बिना इंडिकेटर दिए मुड़ जाता है। ऐसे में 'डुअल-चैनल ABS' आपकी जान बचा सकता है। यह फीचर गीली या फिसलन भरी सड़क पर अचानक ब्रेक मारने पर बाइक के दोनों पहियों को जाम होने से रोकता है। इससे गाड़ी फिसलती नहीं है और आप गिरते नहीं हैं। पहले यह फीचर सिर्फ महंगी रेसिंग बाइक्स में आता था। हालांकि, अब यग फीचर्स बजट बाइक्स में भी मिलने लगा है। आइए जानते हैं इस फीचर्स से लैस 5 सस्ती बाइक्स पर के बारे में विस्तार से।हीरो एक्सट्रीम 125R अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है तो हीरो की यह बाइक एक शानदार ऑप्शन है। इसके टॉप मॉडल में डुअल-चैनल ABS मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.07 लाख रुपये है। बता दें कि 125cc इंजन के साथ आने वाली यह बाइक न सिर्फ...