नई दिल्ली, अगस्त 13 -- मिडिल ईस्ट तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की तेजी पर भी ब्रेक लगा है। इस माहौल के बीच, भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से कटौती की है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 0.94 रुपये की कमी की। हालांकि, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 0.54 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।क्या है नई रेट लिस्ट इस बदलाव के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की खुदरा कीमत 324.98 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल की बात करें तो यह 382.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर का टैक्स और ड्यूटी लगा रही है। बता दें कि डीजल की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए सबसे ऊंचे स्तर 520.35 रुपये से कम हुई है। यह भी पढ़ें- 76 पैस वाले शेयर...