कानपुर, जनवरी 27 -- चकेरी। पाम ऑयल दिलवाने के नाम पर आरोपितों ने एक युवक से 5.51 लाख की ठगी कर ली। इसकी जानकारी होने पर जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपितों ने उन्हें धमकाया। पीड़ित ने चकेरी थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चकेरी के काजीखेड़ा निवासी ऋषभ महाजन के अनुसार, वह रिफाइंड ऑयल की ट्रेडिंग करते हैं, उनकी दर्शन ट्रेडिंग के नाम से कंपनी है। ऋषभ ने बताया कि फरवरी 2024 को उनकी मुलाकात घाटमपुर के रहने वाले विनय पांडेय और प्रतापगढ़ के रहने वाले अवधेश यादव से लालबंगला में हुई थी। आरोपितों ने उनको पश्चिम बंगाल से सस्ता पाम ऑयल दिलवाने की बात कही। इसके बाद दोनों ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी सुरजीत मैटी और उनकी पत्नी रिचा मैटी से 9,750 किलो पाम ऑयल का सौदा करवाया। इस दौरान ऋषभ ने बिल मांगा तो आरोपितों ने कूटरचित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.