नई दिल्ली, अगस्त 17 -- घर में एलोवेरा का पौधा है तो अब तक आपने इसका जेल चेहरे या बालों पर जरूर लगाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही जेल आपके पौधों की देखभाल में भी काम आ सकता है? खासकर जब आप किसी पौधे की नई कटिंग लगाते हैं, तब यह काफी फायदेमंद है। पौधों की कटिंग लगाते समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि नई जड़ें ठीक से आएंगी या नहीं। ऐसे में लोग कई तरह के घरेलू तरीके अपनाते हैं। एलोवेरा जेल भी उन्हीं आसान तरीकों में से एक है, जिसे घर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। तो अगर आप भी घर पर कटिंग से नए पौधे तैयार करना चाहते हैं, तो एलोवेरा का यह आसान तरीका एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं।कटिंग पर लगाएं एलोवेरा जेल सबसे पहले जिस पौधे की कटिंग लगानी है, उसकी स्वस्थ टहनी लें। इसके निचले हिस्से पर ताजा एलोवेरा जेल की बहुत पतली लेयर लगाएं। अ...