नई दिल्ली, अगस्त 10 -- आजकल पीरियड पैंटीज काफी सारी लड़कियों को पसंद आ रही है। पैड की रैशेज और इधर-उधर खिसकने डर भी नहीं रहता। साथ ही हर महीने के पीरियड्स में पैड के पैसे भी बच जाते हैं। लेकिन इन पीरियड पैंटीज को इस्तेमाल करने के सारे के सारे फायदे ही नहीं है। कुछ नुकसान भी हो सकते हैं अगर इसे सावधानी के साथ इस्तेमाल नहीं किया गया। अगर आप ऐसी पैंटीज खरीदने की सोच रहीं या यूज करती हैं तो इससे जुड़ी सावधानियों को भी जरूर जान लें। जिसे डॉक्टर वर्तिका विश्वानी ने शेयर किया है। पीरियड पैंटीज को अगर इन लापरवाहियों के साथ यूज किया तो बीमार होना तय है तो चलिए जानें कौन सी बातों की सावधानी रखने की सलाह डॉक्टर दे रही हैं।धूप में सुखाना है जरूरी डॉक्टर वर्तिका अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए बताती हैं कि पीरियड पैंटीज को अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो उस...