एटा, जून 3 -- एटा से आगरा और टूंडला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रेलवे प्रशासन द्वारा एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन में कोचों की संख्या डबल किए जाने के बाद से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब इस ट्रेन में हर दिन करीब 900 से 1000 यात्री सफर कर रहे हैं। इससे यात्रियों की संख्या में करीब दो गुना इजाफा हुआ है।

ट्रेन में भीड़ का दबाव एटा-आगरा फास्ट पैसेंजर ट्रेन में कोच की संख्या दो गुनी होने से अब ट्रेन में भीड़ का दबाव कम हो गया है। सफर बहुत आरामदायक हो गया है। अगर रेलवे इस ट्रेन के दो फेरे कर दे तो, यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल जाएगी, इसके साथ ही एटा के विकास को पंख लग जाएंगे।-सुनील कुमार, दैनिक यात्री।

किफायती सफर एटा-आगरा के बीच बस से सफर करने में प्रति व्यक्ति एक ...