नई दिल्ली, जून 10 -- Clash in PoK: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पिछले कुछ दिनों से तनाव चरम पर है। स्थानीय प्रशासन द्वारा जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई के बाद स्थिति हिंसक हो चुकी है। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में कई लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती चिंताओं ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। यह ताजा विवाद तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की सरकार ने JAAC को एक गैर-कानूनी संगठन घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार ने आरोप लगाया कि यह संगठन सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरकार ने अब JAAC के चार वांटेड नेताओं की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले क...