अररिया, जून 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। न्यायार्थियों को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की मांग को लेकर फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन एवं एडवोकेट एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर एवं मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। आंदोलन की अध्यक्षता एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद ने की। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों से अनुमंडल क्षेत्र की बड़ी आबादी क्रिमिनल कोर्ट के संचालन की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन अब तक इसका शुभारंभ नहीं हो सका है। इसके कारण आम लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए समय, धन और श्रम की अतिरिक्त हानि उठानी पड़ती है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेशचंद्र वर्मा ने कहा कि यह आंद...