बिहारशरीफ, अप्रैल 13 -- सरमेरा, निज संवाददाता। ससौर पंचायत के कई वार्डों में पानी के लिए दो माह से हाहाकार मचा हुआ है। लीकेज होने से घरों तक पानी की नियमित तरीके से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। मुखिया कुमारी प्रेमलता ने ने बताया कि सिंघौल गांव वार्ड नंबर चार में बोरिंग के लिए गड्ढा कर छोड़ दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद अब तक मरम्मत नहीं करायी गयी है। उन्होंने डीएम कुंदन कुमार से इसकी मरम्मत करवाने का अनुरोध किया है। ताकि, सभी वार्डों में पानी की आपूर्ति बहाल हो सके। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- समयावधि समाप्त, 275 गांवों में पेयजल की आस रह गई अधूरी यह भी पढ़ें- दुर्गा मंदिर परिसर की सोलर जलमीनार दो महीने से खराब, पेयजल संकट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...