बिहारशरीफ, मई 18 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की ससौर और चेरों पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर लगेगा। इसमें आम अवाम भूमि, पानी, बिजली या अन्य परेशानियों को लेकर अपनी शिकायतें कर सकता है। वहीं दो जून को इसुआ और हुसैना पंचायत में तो 16 जून को धनुकी और मीरनगर में और 30 जून को केनार और मलावां में सहयोग शिविर में लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। बीडीओ रौशन भूषण ने बताया कि इसके लिए प्रचार प्रसार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके लिए रोस्टर जारी किया गया है। इसमें सबंधित अधिकारी लोगों की शिकायतें सुनेंगे। यह भी पढ़ें- फतेहपुर के मतासो और टनकुप्पा के ढिबर पंचायत में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...