शाहजहांपुर, मई 10 -- खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, उसका पति बाहर मजदूरी करने गया हुआ है। घर में वह अकेली ही रहती है। जहां पर उसके ससुर आए दिन छोटी-छोटी बातों में उसे परेशान करते रहते हैं जब वह विरोध करती है तो उसके ससुर व देवर उसके साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट गाली गलौज की जाती है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर ससुर, देवर, सास, ननद-ननदोई, जेठ व अन्य के खिलाफ मारपीट गाली गलौज व छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.