बांदा, जनवरी 24 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा कस्बा स्थित अपने मायके में रह रही युवती ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया। देवर व ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बाद में पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती ने बताया कि पिछले वर्ष जुलाई में उसकी शादी नरैनी थाने के एक गांव में हुई थी। वह पिता की इकलौती संतान थी। पीडब्ल्यूडी में मेठ पिता ने दहेज में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर पिता किया। लेकिन पति व अन्य ससुरालीजनों ने पिता का अतर्रा स्थित मकान व अन्य संपत्ति नाम कराने का दबाव बनाया। इसे लेकर सभी लोग उसे प्रताड़ित करते रहे और मारते पीटते रहे। ससुर सुशील कुमार यादव व ...