बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और छेड़खानी के आरोप में ससुर, पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया। डिमांड पूरी न कर पाने पर ससुरालियों ने मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। आरोप है कि ससुर ने उनके साथ अश्लील हरकत की। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर, पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच निरीक्षक संजीत कुमार को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...