भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को तहरीर देकर ससुर पर गाली देने के साथ ही मारपीट करने का आरोप मढ़ा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली ज्ञानपुर में तहरीर देकर महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर सुबह करीब नौ बजे कुछ काम कर रही थी। इस बीच ससुर आए और घर के बाहर रखे बेड को तोड़ने लगे। ऐसा करने से मना किया गया तो वह गाली देने के साथ ही मारपीट पर आमदा हो गए। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष से तरह-तरह की धमकी भी दी जा रही है। ऐसे में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...