पीलीभीत, फरवरी 26 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसके ससुर उसके ऊपर बुरी नियत रखते हैं। 17 फरवरी को सुबह तीन बजे वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसके ससुर हरपाल वहां आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसपर उसके ससुर ने जान से मारने की धमकी दी। उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...