बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। हवेलीखास निवासी रामबेलास ने तहरीर में बताया है कि उनके तीन बेटे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने अपनी स्वेच्छा से तीनों लड़कों को एक-एक कमरा दे दिया है। आरोप है कि उनकी छोटी बहू सीमा पत्नी बलिराम एक और कमरे की मांग कर रही है। उनके पट्टीदारी के लोग पुराने बंटवारे को न मानकर एसडीएम के यहां बंटवारा दाखिल कर रखे हैं। छोटी बहू को कमरा न देने के कारण उन्हें अपशब्द कहा गया। मना करने पर मारपीट कर धमकाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपिता सीमा के अलावा ऋषिमुनि, सुनील और अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कोतवाली पुलिस ने मड़वानगर से ट्रक चोरी की घटना में कोर्ट के आदेश पर पैकोलिया थानाक्षेत्र के परसागना निवासी विजय कुमार पांडेय की तहरी...