फतेहपुर, मार्च 7 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में शराब के नशे में ससुर ने बहू को पीट दिया। बचाने आए बेटे को भी घायल कर दिया। गांव निवासी सुधा देवी, पत्नी मुन्ना निषाद ने बताया कि पांच मार्च की रात करीब आठ बजे वह घर पर थी। तभी उसके ससुर राजू निषाद शराब के नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पति मुन्ना निषाद को भी गाली देते हुए लाठियों से पीट दिया। उसका सिर फोड़ दिया। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...