प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अशोगी कैथा गांव निवासी पूनम यादव पत्नी अरविन्द कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि सात जनवरी को वह सुबह किसी काम से गई तो उसके ससुर ने घर के गेट में ताला बंद कर लिया। वह गेट खुलने के इंतजार बैठी थी तभी करीब 10.30 बजे उसके ससुर शीतला प्रसाद यादव गेट खोले तो वह घर के भीतर जाने लगी। तभी उसके ससुर गालियां देते हुए लात-घूंसों से मारने पीटने लग। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता पूनम की तहरीर पर पुलिस ने शीतला प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...