ससुर ने बहू के मायके वालों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
सासाराम, मई 28 -- दिनारा। थाना क्षेत्र के हरिबंशपुर टोला (भलुनी धाम) गांव में पारिवारिक कलह के बाद ससुर व जेठ पर जानलेवा हमला किया गया। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े के बीच बहू ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। जिन्होंने लड़की के ससुर और जेठ पर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया। हमले में ससुर और उनका बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में ससुर महेंद्र चौधरी के लिखित आवेदन पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- ससुर ने बहू के मायके वालों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.