धनबाद, सितम्बर 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। बलियापुर की ढांगी पहाड़ी की तलहटी में सिर कटी महिला की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। ससुर संतोष रवानी ने प्रेम विवाह से नाराज होकर साजिश रचकर महिला की हत्या कराई थी। हत्या की साजिश में सात लोग शामिल थे। इनमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी संतोष रवानी समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। प्रेस वार्ता में सोमवार को जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पूनम ने कृष रवानी से प्रेम विवाह किया था। पूनम गिरिडीह के बेंगाबाद की रहने वाली थी। प्रेम विवाह कृष के पिता संतोष रवानी को पसंद नहीं था। इसको लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था। गिरिडीह थाने में दो बार समझौता कराया गया...