गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- विजयीपुर l स्थानीय थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव की एक बहू अपने ही गांव के प्रेमी के संग फरार हो गयी। घटना विगत 30 नवम्बर के मध्य रात्रि की है। मामले में अपहृता के ससुर पोमा मांझी ने अपने ही गांव के अभिषेक मांझी के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि मेरी छोटी बहू रुपए, कपड़ा व गहना लेकर फरार हुई है। पुलिस माामले की छानबीन में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...