लखनऊ, नवम्बर 30 -- ससुर-दामाद कई साल से हेरोइन तस्करी का गिरोह चला रहे थे। रविवार को एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (एएनटीएफ) गोरखपुर यूनिट ने कमता चौराहे के पास से कार सवार अनस उसके ससुर नासिर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 5.50 किलो कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। एएनटीएफ के डिप्टी एसपी अमित कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में मो. अनस निवासी बाराबंकी जैतपुर के टिकरा उस्मा का रहने वाला है। अन्य आरोपियों में उसका ससुर नासिर अली निवासी टिकरा उस्मा और कार चालक मो. अरसलान गोसाईंगंज के तिकनिया मऊ का रहने वाला है। तस्करों के पास से एक कार, चार मोबाइल फोन और 8900 रुपये बरामद हुए हैं। तस्करों के खिलाफ विभूतिखण्ड थाने में मुकदमा दर्ज कराकर। मुकदमा एएनटीएफ गोरखपुर यूनिट के दरोगा रमेश राम ने दर्ज कराया है। मुख...