बरेली, मार्च 14 -- हाफिजगंज। ससुर के साथ दवाई लेने गई महिला मौका पाकर प्रेमी के संग फरार हो गई। ससुर ने थाने पर तहरीर देकर बहू की बरामदगी की मांग की। थाना हाफिजगंज के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दी तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह वह हाफिजगंज में अपनी बहू को दवाई दिलवाने लेकर आए थे। वह उसे खड़ा कर दवाई लेने चले गए। लौटकर जब पहुंचे तब तक उसका प्रेमी उसको बहलाफुसलाकर ले गया। ससुर ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर बरामदगी की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.