अलीगढ़, मई 11 -- n 18 मार्च, 2026 को मृतक के छोटे बेटे ने ईंट से कुचलकर की थी हत्या ​बरला, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के ग्राम दिलालपुर में हुए चर्चित उदय सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त संजू उर्फ नरेंद्रपाल की पत्नी और घटना की सह-अभियुक्त नीतू चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी बहू पर अपने पति के साथ मिलकर ससुर की नृशंस हत्या करने का आरोप है।​यह हृदयविदारक घटना 18 मार्च 2026 को घटित हुई थी। दिलालपुर निवासी उदय सिंह, जो बिजली विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी थे, की उनके ही सबसे छोटे बेटे संजू ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। विवाद की जड़ जमीन और संपत्ति थी।​ घटना वाले दिन जब उदय सिंह ने संजू को संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी दी, तो संजू ने आपा खो दिया। आरोप है कि उस दौरान संजू की प...