गोपालगंज, अप्रैल 26 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। अपने ससुर के अचानक मौत की सूचना पर बहू का दिल का दौरा पड़ गय, जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं, एक ही परिवार में एक घंटे के अंतराल पर ससुर व बहू के अचानक हुई मौत से गांव के लोग स्तब्ध हो गए। घटना थाने के कोयलादेवा मुसहर टोली गांव की बताई जा रही है। जहां रविवार को 55 वर्षीय श्रीराम मंडल घर से बाहर सड़क पर अचानक गिर पड़े। परिजन उन्हें उठाकर बाजार के एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी की मौत, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम वहीं ससुर के मौत की सूचना पर बहू को दिल का दौरा पड़ गया। जिसे परिजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो...